Advertisement

जेएनयू छात्र की मौतः आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक दलित शोधार्थी द्वारा दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में अपने मित्र के घर कथित रूप से फांसी लगाकर जान दिए जाने की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आज आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
जेएनयू छात्र की मौतः आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

मुथु कृष्णन ने मुनिरका स्थित अपने दक्षिण कोरियाई दोस्त के घर 13 मार्च को कथित तौर पर कंबल का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली थी। उसने अपने फेसबुक पेज पर अपना नाम कृष रजिनी लिख रखा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने आत्महत्या के लिए उकसाने तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून से संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

छात्र के पिता ने कहा था कि उनका पुत्रा आत्महत्या नहीं कर सकता और मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होंने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की भी मांग की थी। मुथु कृष्णन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमफिल का छात्र था और वह रोहित वेमुला आत्महत्या मामले से संबंधित आंदोलन से जुड़ा था। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad