Advertisement

मध्य प्रदेश: महिलाओं से छेड़खानी का आरोप, युवक को पीट कर किया अधमरा फिर जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के एक गांव में महिलाओं के साथ छेड़खानी के बाद आरोपी को सजा देने का एक मामला सामने आया है।...
मध्य प्रदेश: महिलाओं से छेड़खानी का आरोप, युवक को पीट कर किया अधमरा फिर जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के एक गांव में महिलाओं के साथ छेड़खानी के बाद आरोपी को सजा देने का एक मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है, जहां के एक गांव में छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक पर आरोप था कि वो महिलाओं से छेड़खानी करता है और उन पर बुरी नजर रखता है। इसके बाद इस युवक को कुछ लोगों ने पहले पत्थर से मार-मार कर अधमरा कर दिया फिर उसे इसी हालत में आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

हिंदुस्तान की खबर के खबर के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मझगवां के ब्लॉक के रोहनिया गांव के निवासी विजय सिंह गोंड और उसके ही गांव के निवासी साथी शीतल उर्फ राजकुमार सिंह गोंड़ राजकुमार सिंह गोंड़ उर्फ चुनकु तथा नजदीकी गांव खोखला के निवासी नीरज सिंह गोंड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक पिछले तीन चार माह से रोहनिया में ही रहकर कपड़े बेचने के लिए फेरी लगाता था। खासकर महिलाओं और लड़कियों के कपड़े बेचता था। इस कारण वह उन पर बुरी नजर भी रखता था। उसकी बुरी नीयत और हरकतों से गांव वाले परेशान हो चुके थे।

इसी कारण 21-22 फरवरी की दरमियानी रात मुख्य आरोपी विजय सिंह गोंड ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक को जंगल ले जाकर पहले पत्थर पर पटक कर अधमरा कर दिया इसके बाद आसपास की घास-फूस उस पर डाल कर उसे आग लगा दी। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब लाश मिली थी तब मृतक का नाम मुकेश बताया गया था। इसी नाम से वह रोहनिया में रहता था। जबकि शिनाख्त के दौरान मृतक का नाम नितिन सचान सामने आया है। यह भी पता चला है कि वो उत्तर प्रदेश के कानपुर के देवकली पिल्लौर जनपद का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि मृतक बाइक चोरी और अवैध तरीके से खरीदी बिक्री में भी लिप्त था। पुलिस को सात बाइक भी मिली हैं जिनकी असलियत तलाशी जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad