Advertisement

मप्र: कृषि उपज मंडी में तौल के नाम की जा रही किसानों से अवैध वसूली, RKMS ने किया विरोध

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में कृषि उपज मंडी में तौल के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।...
मप्र: कृषि उपज मंडी में तौल के नाम की जा रही किसानों से अवैध वसूली, RKMS ने किया विरोध

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में कृषि उपज मंडी में तौल के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। कूल्हड़ा के रहने वाले किसान राकेश गौर ने आरोप लगाया है कि इटारसी के कृषि उपज मंडी में किसानो से फसल की तौल के नाम पर 8 रुपये प्रति क्विटल लिए जा रहे हैं।

किसान राकेश ने इस संबंध में कृषि उपज मंडी इटारसी के सचिव को शिकायत की है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि मक्का की फसल शेख फूडिंग कंपनी को बेची थी। 108 क्विंटल 95 किलो उपज के बदले व्यापारी द्वारा 950 रूपये हम्माली के नाम पर काटा गया।

ऐसे ही उन्होंने दो और अवैध वसूली की बात अपने पत्र में कही है।

इस संबंध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के ट्विटर हैंडल में भी ट्वीट किया गया है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर ने आउटलुक को बताया कि किसान को कई अलग-अलग तरीकों से लूटने का खेल चल रहा है। नियम है कि चार रूपये प्रति क्विंटल लिया जाना चाहिए लेकिन यहां चार रूपये प्रति नग यानी 50 किलो की तौल में चार रूपये वसूल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान परेशान हैं। कहीं सहकारिता के अधिकारी किसानों का गाली दे रहे हैं। तो कहीं भावांतर योजना के नाम पर समर्थन मूल्य से किसानों का ध्यान भटकाया जा रहा है। हम इसका कड़ा विरोध करेंगे।”

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad