Advertisement

मध्यप्रदेश में महिला से निर्भयाकांड जैसी दरिंदगी, सामूहिक बलात्कार के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में निर्भया कांड सरीखे मामला सामने आया है। यहां पर एक विधवा महिला से सामूहिक...
मध्यप्रदेश में महिला से निर्भयाकांड जैसी दरिंदगी, सामूहिक बलात्कार के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में निर्भया कांड सरीखे मामला सामने आया है। यहां पर एक विधवा महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद हैवानि/त की गई। उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया गया। महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

इस मामले में भी राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां ने इस मामले में अपने बयान जारी किए हैं हालाकि महिला के इलाज पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उसका इलाज रीवा संभागीय मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको एक और निर्भया कांड करार दिया है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई की बात कही है।

यह घटना सीधी जिले के अमलिया थाना क्षेत्र की है जहां पर विधवा महिला के साथ तीन युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पीड़िता को गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और फिर नाजुक हालत देख रीवा रेफर कर दिया गया।

महिला की बहन ने बताया कि आरोपियों ने दुराचार के बाद महिला के साथ दरिंदगी गी।  इससे पीड़िता को रक्तस्त्राव होने लगा था। ये दूसरे दिन भी जारी रहा, जब उसकी तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें अमलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से फिर उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया और स्थिति गंभीर होने के चलते उसे रीवा संभागीय अस्पताल में भेजा गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad