Advertisement

मोदी ने नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज उनके 66वें जन्मदिवस पर बधाई दी और लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी के अलावा कई बड़े नताओं ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
मोदी ने नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, मेरी आज नीतीश कुमार से बात हुई और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नीतीश कुमार की लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।  

नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को हुआ था। मोदी एवं कुमार ने बिहार में एक हालिया समारोह में एक दूसरे की प्रशंसा की थी। इससे पहले दोनों के बीच संबंध कुछ खास अच्छे नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि कुमार नोटबंदी का समर्थन करने वाले ऐसे एकमात्र मुख्यमंत्री थे जो राजग का हिस्सा नहीं हैं।  भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad