Advertisement

पंजाबः भाजपा में बड़ा फेरबदल, सांपला नए प्रदेशाध्यक्ष

भाजपा हाईकमान ने पंजाब में बड़ा फेरबदल करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री होशियारपुर से सांसद विजय सांपला को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष की इस दौड़ में अविनाश रॉय खन्ना, अश्वनी शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू भी थे।
पंजाबः भाजपा में बड़ा फेरबदल, सांपला नए प्रदेशाध्यक्ष

 

 

सांपला दलित समाज से है और हाईकमान ने सांपला को प्रधान बनाकर राज्य में दलित कार्ड खेला है। सांपला जालंधर के रहने वाले हैं। उन्हें निवर्तमान अध्यक्ष कमल शर्मा की जगह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमल शर्मा अरसे से विवादों में थे।

सांपला के अध्यक्ष चुने जाने के बाद अकाली गठबंधन में सीटों की हिस्सेदारी बढ़ाना उनके आगे बड़ी चुनौती है। भाजपा की राज्य इकाई लंबे समय से गठबंधन में भागीदारी बढ़ाने की मांग कर रही है। 117 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा दो दर्जन से कम सीटों पर चुनाव लड़ती है।

 

भाजपा की राज्य इकाई गठबंधन में इससे दुगुनी सीटें चाहती हैं। लेकिन अकाली दल इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। सांपला के आगे सबसे बड़ी चुनौती अकाली दल को इसके लिए मनाने की है।

 

  Close Ad