Advertisement

मणिपुर: राहुल गांधी के काफिले को रोका गया, दावा- हिंसा का हवाला देकर आगे जाने से रोक रही पुलिस

दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने बिष्णुपुर में...
मणिपुर: राहुल गांधी के काफिले को रोका गया, दावा- हिंसा का हवाला देकर आगे जाने से रोक रही पुलिस

दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने बिष्णुपुर में रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी वापिस इंफाल लौट गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को इंफाल से 20 किलोमीटर की दूरी पर, बिष्णुपुर में राहुल गांधी का काफिला रोका गया।

पुलिस के अनुसार, इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेता हेतु सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सेना के अधिकारियों से की।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एएनआई से कहा, "बिष्णुपुर में पुलिस ने राहुल गांधी का काफिला रोका है। पुलिस का कहना है कि वह हमें अनुमति देने की स्थिति में नहीं है। लोग राहुल गांधी का अभिवादन करने के लिए सड़कों के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर हमें रोका क्यों गया है?"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि पुलिस हमें अनुमति क्यों नहीं दे रही है। राहुल गांधी यहां केवल पीड़ितों से मिलने के लिए आए हैं। हमने करीब 20-25 किलोमीटर का सफर तय किया लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं। मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया है।"

अब फिलहाल राहुल गांधी वापिस इंफाल लौट गए हैं। बता दें कि दो दिवसीय दौरे के दौरान वह राहत शिविरों में जाकर हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगे और नागरिक समाज संगठनों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस ने बताया था कि शुक्रवार को, गांधी इंफाल में राहत शिविरों में जाएंगे और उसके बाद कुछ नागरिक समाज संगठनों से बातचीत भी करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad