Advertisement

शराब के लिए देवरानी-जेठानी में लड़ाई, 72 लाख की दुकान के लिए लगा दी 510 करोड़ की बोली

राजस्थान की दो महिलाओं ने शराब के लिए करोड़ो की बोली लगा दी। मामला हनुमानगढ़ के खुइयां गांव का है।...
शराब के लिए देवरानी-जेठानी में लड़ाई, 72 लाख की दुकान के लिए लगा दी 510 करोड़ की बोली

राजस्थान की दो महिलाओं ने शराब के लिए करोड़ो की बोली लगा दी। मामला हनुमानगढ़ के खुइयां गांव का है। खबरों के मुताबिक शराब की छोटी सी दुकान की बोली में दो महिलाओं के बीच नाक की लड़ाई इस कदर छिड़ी गई कि बीते पांच मार्च को शुरू हुई बोली रात 2 बजे तक चलती रही। दोनों महिला रिश्ते में देवरानी और जेठानी हैं। 

महिला का नाम किरण कंवर और दूसरे का प्रियंका कंवर है। नीलामी के लिए दुकान का बेस प्राइस 72 लाख रुपए तय था। लेकिन, महिला ने इसकी बोली करीब 510 करोड़ पर जाकर बोली रुकी। उसके बाद किरण कंवर ने इसे जीता। 

नियम के मुताबिक बोली लगाने वाले को 3 दिन के भीतर कुल रकम का 1% विभाग के पास जमा कराना होता है। लेकिन, जीतने वाली किरण कंवर ने बोली के लिए पैसे जमा नहीं करा पाईं है। आखिरकार आबकारी विभाग ने किरण की जमा अमानत राशि जब्त करते हुए उसे 3 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। साथ ही डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की डिपॉजिट मनी जब्त कर ली गई। यानी की पैसे भी डूबे और दुकान भी नहीं मिला।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad