Advertisement

'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के स्टाफ सदस्य पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, मची सनसनी

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के...
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के स्टाफ सदस्य पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, मची सनसनी

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि, पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने बताया कि दोनों कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची।

मुख्यमंत्री आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई थी। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद से ही केजरीवाल द्वारा लगातार जन संवाद कार्यक्रम किया जा रहे हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित कर 10 गारंटी की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो वह इन 10 गारंटी को जरूर पूरा करवाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad