Advertisement

भगवंत मान की पहली कैबिनेट का पहला फैसला- पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियां देगी सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक के पहले फैसले में 25 हजार सरकारी...
भगवंत मान की पहली कैबिनेट का पहला फैसला- पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियां देगी सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक के पहले फैसले में 25 हजार सरकारी नौकरियां देने पर मुहर लगाई है। इनमें से दस हजार नौकरियां पुलिस विभाग और 15 हजार नौकरियां बाकी अलग-अलग विभाग में आएंगी। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा उठाया था।

विभिन्न विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने का निर्णय मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिन्होंने खुद एक वीडियो संदेश में इसकी घोषणा की। मान ने अपने संदेश में कहा, "आज कैबिनेट में 25,000 सरकारी नौकरियों का एजेंडा पारित किया गया।"

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 नौकरियां भरी जाएंगी और बाकी अलग-अलग विभागों, बोर्डों और निगमों में होंगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा, "कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई 'सिफरिश' (सिफारिश) या कोई रिश्वत नहीं होगी।" प्रवक्ता ने बताया कि इन नौकरियों की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी होगी। 

मंत्रिमंडल ने आगामी विधान सभा सत्र में साल 2021-22 के लिए ग्रांटों के लिए अनुपूरक माँगें पेश करने की मंजूरी दे दी है। इस फ़ैसले से साल 2021-22 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ख़र्च किये गए अतिरिक्त खर्चे के लिए बजट मुहैया करवाना है जिससे बकाया देनदारियों को निपटाया जा सके। इसी तरह भारतीय संविधान की धारा 203 की उप धारा (3) के उपबंधों के अनुसार पंजाब सरकार के साल 2021-22 के खर्चे किए के लिए ग्रांटें देने के लिए अनुपूरक माँगें विधान सभा में पेश की जानी ज़रूरी हैं जिस कारण मंत्रिमंडल द्वारा यह माँगें पेश करने की मंजूरी दी गई।

इसी तरह मंत्रिमंडल ने पंजाब विधान सभा में कार्य-विधि और कार्य संचालन के नियमों के 164 नियम अनुसार साल 2022-23 के लिए राज्य के एक अप्रैल, 2022 से 30 जून, 2022 तक के अनुमानित खर्चे के विवरण (लेखा अनुदान) विधान सभा में पेश करने की मंज़ूरी दे दी है।

इससे पहले शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाले पंजाब मंत्रिमंडल में एक महिला सदस्य सहित आप के 10 विधायकों को शामिल किया गया था। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब राजभवन स्थित गुरु नानक देव सभागार में एक सादे समारोह में 10 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 23 मार्च को 'शहीद दिवस (शहीद दिवस)' पर राज्य में एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकेंगे। 16 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आप ने हाल ही में संपन्न पंजाब विधानसभा चुनावों में 92 सीटों पर जीत हासिल की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad