Advertisement

नहीं मिला हॉस्पिटल में बेड, गर्भवती पत्नी की जान बचाने के लिए पति ने किया एंबुलेंस हाईजैक

कोरोना काल की दूसरी लहर में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण अपनों को किसी भी तरह इस संक्रमण...
नहीं मिला हॉस्पिटल में बेड, गर्भवती पत्नी की जान बचाने के लिए पति ने किया एंबुलेंस हाईजैक

कोरोना काल की दूसरी लहर में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण अपनों को किसी भी तरह इस संक्रमण से बचाने की कोशिश में लोग जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश के विदिशा में पत्नी की जान बचाने पति ने ऑक्सीज सिलेंडर से भरी एंबुलेंस को ही हाईजैक कर लिया।

आजतक की एक खबर के अनुसार यहां के पुतली घाट क्षेत्र के मुखर्जी नगर के कुशवाहा परिवार के यहां 4 दिनों पहले 1 गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव हो गई। जिसे ऑक्सीजन की जरूरत थी। उसके पति ने किसी तरह ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ली, लेकिन शनिवार रात 11 बजे उसकी पत्नी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। उसके अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए बहुत गुहार लगाई। हालांकि उसके पता था कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है।

जब एक 108 एंबुलेंस उसके घर के पहुंची तो उस व्यक्ति ने एंबुलेंस को ही बंधक बना लिया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची और उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। जिसके बाद उसी हाईजैक की गई एंबुलेंस में उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया।

एंबुलेंस के अटेंडर दीपक का आरोप है कि पीड़िता का पति एंबुलेंस के कांच तोड़ने और उसे नुकसान पहुंचाने की बात कर रहा था। अटेंडर ने बताया कि हमने अपने सीनियर से पूछकर पुलिस को इस मामले की सुचना दी थी। जिसके बाद पीड़िता को सही सलामत अस्पताल कर पहुंचाया गया।

बता दें, देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, अपनो की जान बचाने के लिए परिजन अस्पतालों में बेड, मेडिकल ऑक्सीजन, इंजेक्शन के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad