Advertisement

यूपीः योगी राज में पहली बार बीजेपी के 17 मेयरों ने ली 'विकास की शपथ', पार्टी में 1235 महिलाएं और 61 अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि

लखनऊ। कई मोर्चों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों के कारण, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने...
यूपीः योगी राज में पहली बार बीजेपी के 17 मेयरों ने ली 'विकास की शपथ', पार्टी में 1235 महिलाएं और 61 अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि

लखनऊ। कई मोर्चों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों के कारण, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में हुए मेयर चुनावों में पहली बार सभी 17 सीटों पर भारी जीत हासिल की। दो दिन के भीतर ही राज्य के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के महापौरों ने 'विकास की शपथ' ले ली। योगी की नीति की बदौलत विपक्ष का सफाया कर चुके नवनिर्वाचित महापौर को अब जन-आकांक्षाओं पर उतरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, इस बार भाजपा की 1235 महिलाओं और 61 अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण पद की शपथ ली।

दो दिन में 17 महापौर ने ली शपथ:

दो दिन (शुक्रवार-शनिवार) में सभी 17 महापौर ने शपथ ले ली है। लखनऊ से  सुषमा खर्कवाल, गोरखपुर से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, वाराणसी से अशोक तिवारी, प्रयागराज से गणेश चंद्र उमेश केसरवानी, अयोध्या से गिरीश पति त्रिपाठी, कानपुर से प्रमिला पांडेय, अलीगढ़ से  प्रशांत सिंघल, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया, झांसी से बिहारी लाल आर्य, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, सहारनपुर से अजय सिंह, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, मथुरा-वृंदावन विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, बरेली से उमेश गौतम, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर और आगरा से हेमलता दिवाकर ने महापौर पद की शपथ ली।

भाजपा के 813 पार्षद, नगर पालिका के 89 अध्यक्ष ने भी शपथ ली :

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2023 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली। इस चुनाव में नगर निगम के 813 पार्षद, नगर पालिका परिषद के 89 अध्यक्ष, 1360 सदस्य, नगर पंचायत के 191 अध्यक्ष और 1403 सदस्यों ने भी भाजपा से जीत हासिल कर 'विकास की शपथ' ली। इस चुनाव में भाजपा की तरफ से महिलाओं व अल्पसंख्यक समुदाय को भी बड़ा प्रतिनिधित्व मिला। 6 महिला महापौर, 273 पार्षद, 44 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 305 सदस्य, 90 नगर पंचायत अध्यक्ष व 517 महिला सदस्य ने शपथ ली। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के 61 लोगों ने भाजपा की तरफ से शपथ ली।

योगी के आह्वान पर बना भाजपा का बोर्ड:

योगी आदित्यनाथ ने हर जनसभा में भाजपा का बोर्ड बनवाने की अपील की तो मतदाताओं ने भी उत्तर प्रदेश के विकास में योगी का साथ निभाया। 13 नगर निगम में भाजपा का बोर्ड तत्काल ही बन गया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बोर्ड बनने पर मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आभार जताया और महापौर से विकास का मास्टर प्लान बनाने का निर्देश दिया।

योगी ने निगम की आय बढ़ाने और नया करने का दिया सुझाव:

विजयश्री के उपरांत मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी महापौर को नगर निगम की आय बढ़ाने और नया करने का सुझाव दिया। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात के दौरान बरसात से पहले नालों की सफाई, नगर निगम की आय बढ़ाने, शहरों को सुंदर-स्वच्छ बनाने और नया करने का सुझाव दिया था। साथ ही उन्होंने सभी निगमों को आत्मनिर्भर बनने की भी सलाह दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad