Advertisement

यूपी: उपज का सही दाम न मिलने से किसान नाराज, जलायी मक्का फसल की होली

उपज का सही दाम ना मिलने से बेजार किसानों ने उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में मक्का की होली जलायी और...
यूपी: उपज का सही दाम न मिलने से किसान नाराज, जलायी मक्का फसल की होली

उपज का सही दाम ना मिलने से बेजार किसानों ने उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में मक्का की होली जलायी और आढ़तियों के हाथों किसानों का शोषण रोकने के लिये खरीद केन्द्र बनाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है जबकि आढ़ती 800 से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल में मक्का खरीद कर रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही है। लेकिन मक्का किसानों को फसल की लागत से कम बिक्री मूल्य मिल रहा है, जो सही नहीं है।

उन्होंने बताया कि सम्भल-गंवा मार्ग पर पूसापुर गाँव में किसानों ने मक्का के खेत में आग लगा कर होली जलायी। साथ ही किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री का पुतला भी फूंका। उनके अनुसार, किसानों ने मांग की कि जल्द ही जिलों में मक्का खरीद केंद्र खोले जाएं। यादव ने कहा कि सरकार अगर जल्द ही किसानों का शोषण नहीं रोकेगी तो सात जुलाई को भाकियू सम्भल मंडी समिति का घेराव करेगी।

(पीटीआई से इनपुट)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad