Advertisement

उत्तरकाशी सुरंग हादसा: सीएम धामी ने दिया अपडेट, पीएम मोदी भी लगातार रख रहे नज़र

उत्तरकाशी सुरंग हादसे को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है। निर्माणाधीन सुरंग के ढहने की घटना में राहत और...
उत्तरकाशी सुरंग हादसा: सीएम धामी ने दिया अपडेट, पीएम मोदी भी लगातार रख रहे नज़र

उत्तरकाशी सुरंग हादसे को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है। निर्माणाधीन सुरंग के ढहने की घटना में राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को ऑपरेशन का जायजा लिया। सीएम धामी ने बताया कि पीएम मोदी लगातार संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हम फंसे हुए लोगों से लगातार संपर्क में हैं। उनके लिए वहां सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हर कोई सुरक्षित है। एनएचआईडीसीएल द्वारा काम किया गया था और सुरंग पूरी होने की कगार पर थी, और केवल 400 मीटर बाकी थी। अब हम इसकी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी बचाव अभियान की समीक्षा कर रहे हैं और लगातार हम सभी के संपर्क में हैं।"

Uttarkashi Tunnel collapse: "PM Modi reviewing rescue operation, in constant contact with us," CM Dhami

Read @ANI Story | https://t.co/VAjG31cB7O#Uttarkashi #UttarkashiTunnelCollapse #Silkyara #CMDhami #PMModi pic.twitter.com/qag6ha6WiW
— ANI Digital (@ani_digital) November 16, 2023

इससे पहले, उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग पर पहुंचने के बाद वीके सिंह ने कहा था, "बचाव अभियान जारी है, हमें पूरी उम्मीद है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच एक निर्माणाधीन सुरंग 12 नवंबर की सुबह ढह गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूरों को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) सुरंग परियोजना निदेशक, अंशू मनीष खुल्को ने एएनआई को बताया, "दिल्ली से एयरलिफ्ट की गई मशीनों की स्थापना का काम पूरा हो चुका है और बचाव अभियान का काम जारी है।"

अंदर फंसे मजदूरों में से एक के पिता धर्म सिंह ने कहा कि उनका बेटा भी सुरंग के अंदर फंसा हुआ है, उन्होंने अपने बेटे से बात की और उसे साहस दिया।

धर्म सिंह ने कहा "मेरा 20 वर्षीय बेटा विजय कुमार सुरंग के अंदर फंसा हुआ है। मैंने अपने बेटे से थोड़ी देर बात की और उसे साहस दिया और उसे आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और उसे आज शाम तक बाहर निकाल लिया जाएगा। भोजन और उन्हें कम मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।''

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी आज बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा करने को लेकर आश्वस्त हैं।

एनएचआईडीसीएल के पीआरओ गिरधारीलाल ने कहा, "हमें प्रशासन का समर्थन प्राप्त है। हम इसमें (बचाव प्रक्रिया) सफल होंगे। मशीन 99.99 प्रतिशत स्थापित है। मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि गुमराह न हों। हर कोई ठीक है; उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं है। लेकिन फिर भी, मेडिकल टीम यहां है।"

इससे पहले बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच बन रही सुरंग का एक हिस्सा रविवार तड़के भूस्खलन के बाद ढह गया, जिससे 40 मजदूर अंदर फंस गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad