Advertisement

वीडियो: हिमाचल प्रदेश के सोलन-सिरमौर जिले में भूस्खलन, मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश में रुक-रुककर हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन हो रहे हैं। प्रदेश के सिरमौर जिले में...
वीडियो: हिमाचल प्रदेश के सोलन-सिरमौर जिले में भूस्खलन, मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश में रुक-रुककर हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन हो रहे हैं। प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार सुबह रेणुका-हरिपुरधार मार्ग के पास भूस्खलन की सूचना मिली है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भूस्खलन के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया है।

सिरामुर के डीसी राम कुमार गौतम ने कहा, भूस्खलन उस समय हुआ जब इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। भूस्खलन स्थल से महज 700 मीटर की दूरी पर रेणुकाजी बांध का निर्माण किया जा रहा है।

इस बीच, राज्य के सोलन जिले में मंगलवार तड़के एक और भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन लोग मलबे में दब गए। इनमें से एक को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य दो को बचाने के लिए अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर हैं।

उन्होंने कहा कि सोलन जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, कसौली उपमंडल के परवाणू में सेक्टर तीन में एक होटल के पास लगभग 2:30 बजे भूस्खलन हुआ।

यहां देखें वीडियो- 

इससे पहले 30 जुलाई को सिरमौर जिले के कामराऊ तहसील में भूस्खलन का वीडियो सामने आया था। इसके चलते बरवास के पास नैशनल हाइवे 707 पर यातायात रोक दिया गया था। पोंटाना साहिब को कनेक्ट करने वाले नैशनल हाइवे 707 को उत्तराखंड के लोग भी इस्तेमाल करते हैं। भूस्खलन की वजह से कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad