Advertisement

यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली में बाढ़ का खतरा?

पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई राज्य प्रभावित हुए हैं। अब देश की राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़...
यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली में बाढ़ का खतरा?

पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई राज्य प्रभावित हुए हैं। अब देश की राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यमुना का जलस्तर इस समय 205.30 मीटर है, जो खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर है। दिल्ली सरकार ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए 6 लाख क्‍यूसेक से ज्यादा पानी ने भी यमुना का जलस्‍तर बढ़ा दिया है। साथ ही दिल्ली सरकार ने इसे लेकर आपातकालीन बैठक भी बुलाई है। 

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की हैं। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204.10 मीटर पहुंच गया था। 

पूर्वी दिल्ली के एसडीएम अरुण गुप्ता ने कहा, हम लोगों को बता रहे हैं कि बच्चों और मवेशियों को यमुना के किनारे न छोड़ें और ऊंची जगहों पर चले जाएं। यमुना नदी में न नहाने की भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों के लिए 10 जगहों पर टेंट लगाकर हर प्रकार का प्रबंध कर दिया गया है।

दिल्‍ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के मुताबिक दिल्‍ली में यमुना के पानी का स्‍तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को यमुना का जलस्‍तर 203.65 मीटर था जो शुक्रवार को 203.82 मीटर पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश का असर यमुना के जलस्‍तर पर साफ देखा जा सकता है।

यमुना का जलस्‍तर अगर 204 मीटर तक पहुंच जाता है तो उसे वॉर्निंग लेवल घोषित कर दिया जाता है जबकि 204.83 मीटर को खतरनाक लेवल बताया जाता है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad