Advertisement

सुखविंदर सुक्खू ने ली हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री की शपथ; समारोह में शामिल हुए खड़गे, राहुल और प्रियंका

हिमाचल प्रदेश में चुनाव खत्म हो चुके हैं। राज्य में कांग्रेस ने भाजपा पर दमदार जीत दर्ज की है। इसके बाद...
सुखविंदर सुक्खू ने ली हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री की शपथ; समारोह में शामिल हुए खड़गे, राहुल और प्रियंका

हिमाचल प्रदेश में चुनाव खत्म हो चुके हैं। राज्य में कांग्रेस ने भाजपा पर दमदार जीत दर्ज की है। इसके बाद प्रदेश में यह अटकलें लगाई जा रही थी कि मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि अब उन अटकलों पर विराम लग चुका है। चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आसमान के नीचे एक समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी उपस्थित थे।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad