Advertisement

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बयान, मैनपुरी अब सपा का गढ़ नहीं

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा की गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी का जिक्र करते हुए...
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बयान, मैनपुरी अब सपा का गढ़ नहीं

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा की गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि अब कोई भी क्षेत्र किसी दल का गढ़ नहीं रहा और आने वाले दिनों में सपा का ''जातिवाद और भाई-भतीजावाद'' खत्म हो जाएगा। 

सपा संरक्षक और मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से मैनपुरी उपचुनाव के लिए तैयार है। चौधरी ने इटावा के जसवंतनगर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में हिस्सा लेने को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज भी कसा।

उन्होंने कहा, "सपा के लोग कहते थे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपचुनाव में प्रचार करने नहीं जाते, लेकिन आज वह घर-घर प्रचार कर रहे हैं और अपने चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को भी सम्मान दे रहे हैं।'

यादव कुनबे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "सपा की गुंडागर्दी, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार, जातिवाद और भाई-भतीजावाद की नीति के कारण एक दिन 'सैफई परिवार' को ग्राम प्रधान का चुनाव जीतना भी मुश्किल हो जाएगा।"

उन्होंने कहा कि अगर सपा यह सोचती है कि मैनपुरी में उसका गढ़ है तो यह केवल भ्रम है। उन्होंने कहा, "भाजपा को हर जगह से जनता का समर्थन मिल रहा है। मैनपुरी सीट के उपचुनाव में मतगणना के दिन इस क्षेत्र का इतिहास बदल जाएगा।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad