Advertisement

ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण का तीसरा दिन; आज रडार सहित मशीनों के उपयोग की संभावना

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों की एक टीम परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी रखने के...
ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण का तीसरा दिन; आज रडार सहित मशीनों के उपयोग की संभावना

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों की एक टीम परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी रखने के लिए रविवार सुबह यहां ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची। एएसआई टीम के पहुंचने से पहले इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

इस दौरान वकीलों ने कहा कि अदालत द्वारा आदेशित सर्वेक्षण का प्राथमिक चरण समाप्त हो चुका है। इसके बाद रडार सहित "मशीनों" के साथ माध्यमिक चरण आज से शुरू होगा। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, "सर्वे का तीसरा दिन आज से शुरू होगा। प्राथमिक चरण ख़त्म हो चुका है और माध्यमिक चरण आज से शुरू होगा। मशीनरी का भी उपयोग किया जाएगा।"

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन कहते हैं, "आयोग प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है और यह लंबी है। कोर्ट ने हमें 4 हफ्ते का समय दिया है...काम हो रहा है...आने वाले समय में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। कृपया थोड़ा धैर्य रखें...एएसआई एक प्रीमियम एजेंसी है, काम जारी रहेगा।"

#WATCH | Varanasi, UP: Advocate Vishnu Shankar Jain, representing the Hindu side in Gyanvapi mosque complex survey case, says, "The Commission is carrying out the procedure and it's long. The court has given us 4 weeks' time...The work is happening...Ground penetrating radar… pic.twitter.com/c5dcBOFJw2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023

उन्होंने कहा, "कल पश्चिमी दीवार का विस्तृत अध्ययन किया गया। पश्चिमी दीवार से लेकर बैरिकेडिंग तक के क्षेत्र में मौजूद घास हटा दी गई। 'तहखाना' साफ कर दिया गया और एग्जॉस्ट लगाया जा रहा है। मैंने केंद्रीय गुंबद के नीचे एक खोखली आवाज की ओर इशारा किया, इसकी जांच की जा रही है। केंद्रीय गुंबद के बगल का एक क्षेत्र, जो कृत्रिम रूप से ढका हुआ है, की ओर भी इशारा किया गया था। इसलिए जांच चल रही है। यह एक लंबी जांच है और धीरे-धीरे जारी है।"

#WATCH | Advocate Vishnu Shankar Jain, representing the Hindu side in Gyanvapi mosque complex survey case, says, "...Yesterday, a detailed study of the western wall was done. The grass in the area from western wall to barricading was removed. The 'tahkhana' was cleaned and… pic.twitter.com/El3avfCNhS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023

याचिकाकर्ता, हिंदू पक्ष, रेखा पाठक ने कहा, "तहखाना' आज खोला जा सकता है और इसकी जांच की जाएगी। हमें उम्मीद है कि 'तहखाना' और गुंबद का सर्वेक्षण आज होगा। हम मस्जिद के अंदर नहीं गए। हमारे वकील वहां जाते हैं क्योंकि महिलाओं को अनुमति नहीं है। कुछ भी नया सामने नहीं आया है। माप और वीडियोग्राफी हो रही है। जो कुछ मिला है वह अभी भी हमारी जानकारी में नहीं है, हमें बताया नहीं गया है।"

#WATCH | Varanasi, UP: Petitioner, Hindu side, Rekha Pathak says, "'Tahkhana' can be opened today and it will be examined...We expect the survey of the 'Tahkhana' and dome to take place today...We did not go inside the mosque. Our lawyers go there because women are not… pic.twitter.com/Cm0K1bpUIU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023

हिंदू पक्ष के दूसरे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, "आज तीसरा दिन है। कल डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) सहित कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया और ऐसी संभावना है कि आज रडार का इस्तेमाल किया जा सकता है। हम सर्वे से संतुष्ट हैं और मुस्लिम पक्ष को कोई शिकायत नहीं है और वे भी सहयोग कर रहे हैं।''

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा एएसआई को सर्वेक्षण की अनुमति प्रदान करने के पश्चात शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण (वुजुखाना को छोड़कर) शुरू किया गया था। इससे पहले शनिवार को सर्वे के दूसरे दिन अधिवक्ता त्रिपाठी ने कहा कि वैज्ञानिक सर्वे से सब कुछ साफ हो जायेगा।

वकील ने कहा, "सर्वे का दूसरा दिन है। हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें। हम पूरा सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं वे सुप्रीम कोर्ट की तरफ आए हैं। हम इसका स्वागत करते हैं। हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए। सर्वे से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।"

इससे पहले, वाराणसी की जिला अदालत के निर्णय के बाद एएसआई की टीम ने पिछली 24 जुलाई को भी ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम शुरू किया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने इस सर्वे पर तत्काल रोक लगा दी थी और मामले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष रखने को कहा था।

उच्च न्यायालय ने तीन अगस्त को फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। मुस्लिम पक्ष ने उच्च न्यायालय के निर्णय को बृहस्पतिवार को ही उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे दी है। मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad