Advertisement

ललितपुर में प्रियंका गांधी ने की मृतक किसानों के परिवार से मुलाकात, यूपी सरकार को भी घेरा

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने मोदी-योगी सरकार के...
ललितपुर में प्रियंका गांधी ने की मृतक किसानों के परिवार से मुलाकात, यूपी सरकार को भी घेरा

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने मोदी-योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह ट्रेन से ललितपुर पहुंची। उन्होंने ललितपुर में किसान के परिवार से मुलाकात की। पिछले सप्ताह उर्वरक के लिए दुकान के सामने खड़े किसान की मौत हो गई थी।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ललितपुर पहुंचकर 4 मृतक किसानों के परिजनों के साथ मुलाकात की। मृतक किसान कृषि उर्वरक खरीदने के लिए लाइनों में इंतजार कर रहे थे तब इनकी कथित तौर पर गिरने के बाद मृत्यु हो गई थी।

मृतक किसान परिवारों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार विफल रही है, उसने किसानों की पूरी तरह से अनदेखी की है। ये अकेले इन 4 किसानों का मसला नहीं है, ये पूरे बुंदेलखंड का मसला है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब बोरियों में खाद की कम मात्रा दी जा रही है और दाम बढ़ा दिए गए हैं। वे क्या करेंगे? उनके पास बहुत सारी समस्याएं हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। वे जानते हैं कि किसान महीनों से सड़कों पर हैं। उन्हें वाहनों से कुचला जा रहा है।

प्रियंका गांधी किसानों के मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठा रही हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने राज्य के ललितपुर जिले में खाद संकट को उठाया था और राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा था। वहीं, प्रियंका गांधी कल लखनऊ पहुंची और रात को ही वह ललितपुर किसानों के परिवार से भेंट करने के लिए पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी एक बार फिर ललितपुर में राज्य की सत्ताधारी योगी सरकार के खिलाफ आक्रामक होंगी क्योंकि ललितपुर हिंसा के बाद प्रियंका ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था और सियासी तापमान को बढ़ा दिया था।

ललितपुर जाने के क्रम में प्रियंका गांधी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिलीं और उनकी दिक्कतों को समझने की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। आज एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो लोगों के सुख दुख का हिस्सा बने। लखनऊ से ललितपुर की यात्रा के लिए उन्होंने ट्रेन की मदद ले यह संदेश देने की कोशिश की वो आम जन से सीधे संपर्क स्थापित करना चाहती हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad