Advertisement

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का दावा- सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी भाजपा

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां...
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का दावा- सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी भाजपा

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने जहां लखनऊ में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी में मनभेद ही नहीं बल्कि मठभेद भी है। एबीपी की खबर के मुताबिक, अखिलेश ने यह भी कहा कि बीजेपी सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी।

अखिलेश ने सवाल पूछा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल लोगों को कौन सा टेबलेट बांटा। उन्होंने कहा कि आज किसान बीजेपी का सफाया चाहता है। फसल को खरीदने का कोई इंतजाम किया। किसान मजबूरी में अपनी खेती में आग लगा रहे हैं। खाद के लिए किसान की जान चली जाए उसे आत्महत्या करनी पड़े तो स्थिति क्या होगी, अंदाजा लगा लीजिए। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे सपा ने बनाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंडियां बनानी चाहिए। सरकार बताए कि धान खरीदी के लिए कितने केंद्र बनाए हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी देश की राजनीति को दिशा देता है। भाजपा में मनभेद ही नहीं बल्कि 'मठभेद' भी है। सुना है कुछ विधायकों के टिकट बदले जा रहे हैं। भाजपा सारे विधायक भी बदल देगी तो भी जीत नहीं पाएगी। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार बताए कि सरकार ने साढ़े चार साल लोगों को कौन सा टेबलेट बांटा?

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad