Advertisement

यूपी चुनाव: कांग्रेस का एक और दांव, सरकार बनने पर 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन, ग्रेजुएट को मिलेगी स्कूटी

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दल...
यूपी चुनाव: कांग्रेस का एक और दांव, सरकार बनने पर 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन, ग्रेजुएट को मिलेगी स्कूटी

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दल लोक-लुभावने वादे कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस बाकी दलों की तुलना में खुद को पीछे नहीं देखना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस आए दिन एक के बाद एक बड़ा ऐलान कर रही है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश में पार्टी के सत्ता में आने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की घोषणा की है।

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा, "मैं कुछ छात्राओं से मिली, उन्होंने कहा कि उन्हें पढ़ाई और सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा पत्र समिति की सहमति से, इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक पास करने वाल छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने का यूपी कांग्रेस ने आज फैसला किया।"

कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है।

मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। pic.twitter.com/hoW5DfhS3f
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 21, 2021

बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का ऐलान किया था। प्रियंका ने मंगलवार को घोषणा की थी कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं जो व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हैं, उनको आगे आने और चुनाव लड़ने का स्वागत है। प्रियंका ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, "कोई भी महिला जो चुनाव लड़ना चाहती है वह 15 नवंबर तक आवेदन दे सकती है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad