Advertisement

यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र, महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन

अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नजर महिला वोट बैंक पर है। महिलाओं के वोट को...
यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र, महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन

अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नजर महिला वोट बैंक पर है। महिलाओं के वोट को साधने के लिए कांग्रेस कई बड़े ऐलान कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट और छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव चल चुकी है। वहीं, अब प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है। सोमवार सुबह घोषणा पत्र को जारी कर प्रियंका ने यूपी की महिलाओं के लिए कई वादे किए हैं।

प्रियंका गांधी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि यूपी की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा।

 

इससे पहले चुनावों में महिलाओं को टिकट देने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि ''आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।'' उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, "हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।"

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad