Advertisement

एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों में भारत अव्वल, कुमार विश्वास बोले- 'आखिर बना दिया ना नंबर वन'

एक ओर जहां केंद्र सरकार नोटबंदी और दूसरे तरीकों से भ्रष्टाचार पर काबू पाने के दावे कर रही है। वहीं, दूसरी ओर फोर्ब्स ने शुक्रवार को एक ऐसी सूची जारी की है, जिसमें भारत, एशिया सबसे भ्रष्ट देश है।
एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों में भारत अव्वल, कुमार विश्वास बोले- 'आखिर बना दिया ना नंबर वन'

फोर्ब्स द्वारा शुक्रवार को जारी की गई सूची काफी चौकानें वाली है। इस सूची में एशिया के पांच सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों के नाम हैं, जिसमें भारत पहले नंबर पर है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, घूसखोरी के मामले में भारत ने वियतनाम, पाकिस्तान, थाइलैंड और म्यांमार को भी पीछे छोड़ दिया है।

 फोर्ब्स की ओर से आज एशिया के पांच सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी करने के बाद कुमार विश्वास ने भी इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। कुमार ने लिखा है, पहले ही कहा था कि नंबर वन बना दूंगा, बना दिया।

 

फोर्ब्स की इस सूची में वियतनाम भारत के बाद दूसरे नंबर पर है, जहां घूसखोरी की दर 65% है जबकि पाकिस्तान 40% के साथ चौथे नंबर पर है। 18 महीने तक चला ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल का सर्वे 16 देशों के 20,000 लोगों पर किया गया है।

हालांकि, जो स्टोरी फोर्ब्स ने शेयर की है वह मार्च 2017 की है, जिसमें भारत को सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है और पाकिस्तान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। हालांकि मैगजीन छपे लेख में लिखा गया है कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के 18 महीने के सर्वेक्षण से पता चलता है कि अभी बहुत काम होना बाकी है। फोर्ब्स ने अपनी सूची पर भारत के बारे में कहा है कि यहां छह सार्वजनिक सेवाओं में से पांच- स्कूलों, अस्पतालों, आईडी दस्तावेज, पुलिस और उपयोगिता सेवाएं- आधे से ज्यादा उत्तरदाताओं को रिश्वत का भुगतान करना पड़ा है हालांकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लड़ाई ने एक जगह जरूर बनाई है, 53% लोगों का मानना है कि वो काफी अच्छी तरह आगे से जा रहे हैं।

बता दें कि बर्लिन स्थित वाचडॉग ने भारत को पिछले साल 168 देशों में 76वें स्थान पर रखा था। सर्वे के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा घूस स्कूलों में (58%) और स्वास्थ्य सेवाओं में (59%) दी जाती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad