Advertisement

दिल्ली : पीएम मोदी के बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भी लगाया "सिंदूर" का पेड़, जानें क्यों खास है "सिंदूर"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' कार्यक्रम में भाग...
दिल्ली : पीएम मोदी के बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भी लगाया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मौजूदा सीजन में 70 लाख से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि दिल्ली का प्रत्येक विभाग और स्कूल 'एक पेड़ मां के नाम' की दूसरी श्रृंखला में शामिल हो रहा है।

अपने 'एक्स' हैंडल पर दिल्ली की सीएम ने इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां साझा कीं और बताया कि उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सिंदूर का पौधा लगाया।उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस वृक्ष के फूलों से तैयार किया जाने वाला "सिंदूर", "भारतीय महिलाओं की वीरता, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है।"दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वृक्ष "ऑपरेशन सिंदूर" की वीर गाथा और दिल्ली को ऊर्जा, स्वच्छता और करुणा का प्रतीक बनाने के संकल्प की याद दिलाता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंदूर का यह पौधा न केवल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक बनेगा, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास का भी प्रतीक बनेगा।जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व भारत की महिलाओं ने किया और पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया, वह भारतीय महिलाओं को कई दशकों तक प्रेरित करेगा।सिंदूर का यह पेड़ बार बार  महिलाओं के शौर्य और पराक्रम की याद दिलाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा "भारत आज पर्यावरण जागरूकता के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह अभियान हमारे संवेदनशील और सतत विकासशील राष्ट्र की सोच को परिभाषित करता है। हमारा संकल्प दिल्ली को सिर्फ राजधानी ही नहीं बल्कि हरियाली, स्वच्छता और करुणा का प्रतीक बनाना है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरी-भरी और स्वस्थ दिल्ली दी जा सके।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad