Advertisement

अडानी-मोदीः तू जहां-जहां चलेगा....

विदेशी दौरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्योगपति गौतम अडानी को अक्सर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर किस प्रकार लोग इसपर चुटकियां ले रहे हैं।
अडानी-मोदीः तू जहां-जहां चलेगा....

अफलातून आफलू  -  मुख्य मंत्री के रूप में भी विदेश यात्राओं में अडानी साथ रहते थे। जहाज भी अडानी का रहता था। तब विधान सभा में इन यात्राओं पर कितना खर्च हुआ यह प्रश्न किया गया था । जवाब मिला था शून्य क्योंकि अडानी अपने जहाज पर अपने खर्च से ले जाता था।  

कांग्रेस का फेसबुक पेज से  -  गौतम अडानी प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों के स्थाई फिक्सर हैं। अडानी अभी प्रधानमंत्री मोदी के साथ कनाडा में हैं।  वह इनके साथ फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ,ब्राजील और जापान में भी थे।

राकेश नारायण माथुर -  प्रधानमंत्री मोदी पर इंवेस्ट किया था, कोइ मजाक नहीं था। साहकार हैं, चमड़ी तक निकाल लेंगे अगर काम नहीं किया तो। इसलिए किसी मंत्री को साथ नहीं ले जा रहे। कहीं पोल न खुल जाए।

ओम थानवी -  हर सफल आदमी (पढ़ें नेता)  के पीछे एक आदमी (पढ़ें व्यापारी) होता है।

जी.के भट्ट-  अडानी ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को फंड किया था। बदले में अब भाजपा भी उन्हें मंहमांगा सब देकर और मजबूत कर रही है।   

विश्व दीपक – क्यों न अडानी को ही देश का विदेश मंत्री बना दिया जाए।

निखिल डे थइय्यर -  मोदी जी के साथ विदेश नहीं घूमे तो क्या घूमे।

ट्रुथ ऑफ गुजरात -  मैं तुम्हें बिजनेस दूंगा, तुम मुझे चुनाव के लिए फंड दो। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad