Advertisement

चिकित्सा सहायता के जरूरतमंद लोगों के लिए अब हेल्थ ऐप

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजन की समस्याओं को देखते हुए कुर्ला निवासी एक चार्टर्ड एकाउंटेंट ने एक एंड्रॉयड हेल्थ ऐप विकसित की है। यह 12 बड़ी और अन्य जरूरतों को पूरी कर सकेगा।
चिकित्सा सहायता के जरूरतमंद लोगों के लिए अब हेल्थ ऐप

चार्टर्ड एकाउंटेंट किरण दामले ने बताया कि यह ऐप मुंबई,  ठाणे और नवी मुंबई में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को कवर करेगा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 21 जनवरी को इसे लॉन्च करेंगे। उन्होंने बताया कि हेल्थ ऐप की मुख्य विशेषताओं में अस्पतालों और संबंधित सेवाएं, ब्लड बैंक, एंबुलेंस सेवाएं, अंगदान, हेल्थ केयर केंद्र तथा मरीजों के मददगार उपकरण केंद्रों का संचालन करने वाले गैर सरकारी संगठन आदि की जानकारी शामिल हैं।

 

दामले ने बताया 24 घंटे चलने वाली फार्मेसियों की जानकारी के साथ साथ जीवनरक्षक दवाओं, डायलिसिस केंद्रों, नर्सों की सेवाओं, हार्ट केयर सेंटर्स, कैंसर केयर सेंटर्स और जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाले गैर सरकारी संगठनों की जानकारी भी ऐप में मुहैया कराई जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि अगर किसी मरीज या संबंधी को कोई ब्लड ग्रुप चाहिए तो उये मरीज और अस्पताल का ब्यौरा इसमें लॉग करने के बाद अपने अस्पताल की परिधि में 10  रक्तदाताओं की सूची मिल जाएगी। इसके अलावा रक्तदाताओं को उनके मोबाइल पर उस खास ब्लड ग्रुप की तत्काल जरूरत का संदेश भी मिल जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad