Advertisement

राहुल गांधी हैं ऐकीडो में ब्लैक बेल्ट, ट्विटर पर वायरल हो रही तस्वीरें

सोशल मीडिया पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें...
राहुल गांधी हैं ऐकीडो में ब्लैक बेल्ट, ट्विटर पर वायरल हो रही तस्वीरें

सोशल मीडिया पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें ऐकीडो (Aikido) मार्शल आर्ट्स से जुड़ी हुई है। 47 वर्षीय कांग्रेस के नेता इन तस्वीरों में ऐकीडो की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


असल में राहुल गांधी ने पिछले दिनों बॉक्सर विजेंदर सिंह के एक सवाल के जवाब में बताया था कि वह ऐकीडो में ब्लैक-बेल्ट होल्डर हैं। राहुल गांधी ने बताया था कि वह रोज एक घंटे ऐकीडो की प्रैक्टिस करते हैं। उनका कहना था कि वह लगातार खेलों से जुड़े रहे हैं। तभी विजेंद्र ने उनसे कहा था कि लोग आपके इस पहलू को नहीं जानते हैं। कृपया कुछ तस्वीरें साझा करें जिससे लोग उनकी इस विधा के बारे में जान सकें।

माना जा रहा है कि ये तस्वीरें विजेंद्र को दिए जवाब को पुख्ता करने के लिए हैं। सामान्य तौर पर ऐकीडो में तलवार, चाकू जैसे धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल होता है लेकिन राहुल गांधी इनके बगैर प्रैक्टिस करते हैं।

क्या है ऐकीडो?

ऐकीडो एक जापानी खेल है। यह मार्शल आर्ट का ही एक प्रकार है। ऐकीडो को थ्रोइिंग, ज्वाइंट लॉकिंग और स्ट्राइकिंग तकनीक के साथ जापान के पारंपरिक हथियार, तलवार और चाकू के साथ खेला जाता है। बीसवीं सदी के शुरूआत में मोरीहाई उशिबा ने इस खेल की खोज की थी। उशिबा ने इससे पहले विलुप्त हो रही बहुत सी मार्शल आर्ट की तकनीकों का अध्ययन किया था।

दुनिया में सबसे फेमस मार्शल आर्ट

ऐकीडो जापान की सैंकडों साल पुरानी मार्शल आर्ट के नॉलेज का प्रतिनिधित्व करती है। ऐकीडो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अभ्यास की जाने वाली मार्शल आर्ट तकनीक है। इस खेल की सबसे खास बात यह है कि ऐकिडो के खिलाड़ी एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग करते हैं। इस खेल में अपने विरोधी को जमीन पर गिराकर या उसे चोट पहुंचा कर नहीं जीतते हैं बल्कि इस खेल में आप को जीत के लिए अपने विरोधी से अच्छे अभ्यासों और तकनीकों का प्रदर्शन करना होता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad