Advertisement

मिसाल: मुंबई में 8 महिला पुलिसकर्मी बनीं पुलिस थानों की इंचार्ज

मुंबई पुलिस का ट्व‌िटर हैंडल अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी वरूण धवन को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने...
मिसाल: मुंबई में 8 महिला पुलिसकर्मी बनीं पुलिस थानों की इंचार्ज

मुंबई पुलिस का ट्व‌िटर हैंडल अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी वरूण धवन को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर डांटने तो कभी मीम के जरिए लोगों को जागरूक करने में मुंबई पुलिस सोशल मीडिया का खूब सहारा लेती है। इस बार मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।


 

दरअसल, इस बार मुंबई पुलिस के सुर्खियों में रहने की वजह है, आठ महिला पुलिस को स्टेशन इंचार्ज (एसआई) चुना जाना। ऐसा करके मुंबई देश का पहला शहर बन गया है, जहां पर पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी महिलाओं पर होगी।

 

इन स्टेशनों का प्रभार संभालेंगी महिला पुलिस

अलका मांडवी- एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन, रश्मि जाधव- कफ परेड पुलिस स्टेशन, मृदुला लाड- सियोन पुलिस स्टेशन, लता शिरसत- शहर पुलिस स्टेशन, ज्योत्सना रसम- वनराई पुलिस स्टेशन, रोहिणी काले- पंतनगर पुलिस स्टेशन, विद्यालक्ष्मी हिरेमठ- आरे पुलिस स्टेशन और कल्पना गडेकर- बीकेसी पुलिस स्टेशन का कार्यभार संभालेंगी।

मुंबई पुलिस द्वार सोशल मीडिया पर ये खबर साझा करने के बाद उनके इस फैसले का लोगों ने खूब स्वागत किया है। ट्विटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा और इन आठों महिला पुलिस पर गर्व भी जताया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad