Advertisement

विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला ताजीमा का निधन, तीन सदियों तक जीने का था तजुर्बा

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान नहीं रहीं। नबी ताजीमा का दक्षिणी जापान में 117 साल की उम्र में निधन हो गया।...
विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला ताजीमा का निधन, तीन सदियों तक जीने का था तजुर्बा

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान नहीं रहीं। नबी ताजीमा का दक्षिणी जापान में 117 साल की उम्र में निधन हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का कल रात लगभग आठ बजे से पहले एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं।

नबी का जन्म चार अगस्त 1900 में हुआ था। उनके ग्रेट ग्रेट ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन सहित 160 से अधिक वंशज थे। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है।

 लगभग सात माह पहले वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था। वायलेट का निधन भी 117 साल की उम्र में ही हुआ था। अमेरिका स्थित ‘गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप’ का कहना है कि अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 साल है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad