Advertisement

शिवपाल को अखिलेश यादव ने भेंट किया सपा का झंडा, मिल रहे हैं विलय के संकेत

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में सपा के प्रभावशाली प्रदर्शन के बीच खबर आ रही है कि शिवपाल यादव ने अखिलेश...
शिवपाल को अखिलेश यादव ने भेंट किया सपा का झंडा, मिल रहे हैं विलय के संकेत

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में सपा के प्रभावशाली प्रदर्शन के बीच खबर आ रही है कि शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय कर दिया है। गौरतलब है कि यह कयास इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की शानदार जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव को अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी (सपा) का झंडा भेंट किया।


बता दें कि मैनपुरी में हुए उपचुनाव में शिवपाल यादव ने डिंपल यादव का समर्थन किया था। शिवपाल ने गर्मजोशी दिखाते हुए अखिलेश को "छोटे नेताजी" कहकर भी संबोधित किया था। आज मैनपुरी जितने के बाद शिवपाल यादव ने कहा था कि यह जीत इसलिए हासिल हुई क्योकि परिवार एकजुट था। गौरतलब है इन बयानों के बाद यह कयास लगाया जाने लगा था कि शिवपला जल्द ही सपा से आधिकारिक तौर पर जुड़ जाएंगे।

सोमवार को हुए चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर आगे चल रही है। ल सपा के गढ़ मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव दो लाख वोटों से आगे चल रही हैं। इस लोकसभा सीट पर पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कब्जा था।

उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च के चुनाव के बाद चाचा-भतीजे की जोड़ी के बीच मतभेद सामने आए थे। शिवपाल की बीजेपी नेताओं से बढ़ती नजदीकियां, उनकी योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। हालाँकि, अक्टूबर में उनके भाई मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद, यादवों ने अपने संबंधों को फिर से सुधार लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad