Advertisement

सिंधिया पर भाजपा में फिर घमासान, पार्टी के विधायक ने लगाया वसूली का आरोप, कांग्रेस ने कसा तंज

मध्य प्रदेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से राज्य में...
सिंधिया पर भाजपा में फिर घमासान, पार्टी के विधायक ने लगाया वसूली का आरोप, कांग्रेस ने कसा तंज

मध्य प्रदेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से राज्य में सियासी भूचाल मच गया है। इस वीडियो में टीकमगढ़ जिले से भाजपा विधायक राकेश गिरी प्रभारी मंत्रियों के सामने एक सख्स पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो 28 मई को कलेक्ट्रेट में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के दौरान का है। जहां बहस की शुरुआत टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक और विधायक आकाश गिरी से हुई थी। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि मीटिंग में राकेश तेज आवाज में चीख रहे हैं। इस दौरान वहां राज्य मंत्री औऱ जिला प्रभारी सुरेश धाकड़ भी मौजूद हैं। तभी राकेश ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी चुप नहीं रहना चाहिए।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास यादव नाम का एक व्यक्ति सिंधिया के नाम पर चंदा वसूली कर रहा है। उसने महिला बाल विकास से भी इसी नाम पर पैसे वसूले हैं और वह ब्राम्हणों पर अत्याचार भी कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। चाहे उन्हें इसके लिए इस्तीफा ही क्यों न देना पड़ जाए। वह इसके लिए जेल जाने को भी तैयार है।

इस वीडियो के मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पोस्ट किया है। जिसमें लिखा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से वसूली होती है। —राकेश गिरी, बीजेपी विधायक सिंधिया जी, ये सम्मान कुछ ज़्यादा नहीं हो गया..?

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad