Advertisement

दिल्ली: भ्रष्टाचार और दंगों के आरोपी, लेकिन चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं ये उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से लेकर लंबे समय से उनके...
दिल्ली: भ्रष्टाचार और दंगों के आरोपी, लेकिन चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं ये उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से लेकर लंबे समय से उनके विश्वासपात्र रहे मनीष सिसोदिया, दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन और शिफा-उर-रहमान तक ऐसे कई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार और दंगों सहित विभिन्न मामलों में जेल जा चुके।

 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 
लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने को लेकर उन्हें कुछ समय के लिए जमानत मिली थी। बाद में पिछले साल सितंबर में उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवेश नहीं करने समेत कई अन्य शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी गई थी। उन्होंने दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह तभी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे जब जनता उन्हें ईमानदार घोषित करेगी।

इसके बाद पार्टी नेता आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं।

विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान केजरीवाल यह कहते रहे हैं कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि भाजपा उन्हें ‘चोर’ के रूप में पेश करना चाहती थी, लेकिन उनके ‘सबसे कट्टर दुश्मन’ भी मानते हैं कि वह भ्रष्ट नहीं हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को एक जनसभा में कहा, ‘‘वह घूम-घूम कर लोगों को गर्व से अपने जेल जाने के बारे में बता रहे हैं, जैसे कि वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल गए हों। वह शराब मामले, भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए, उन्हें शर्म आनी चाहिए।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अभिषेक गिरि के अनुसार, जेल जाने से उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘कई नेताओं के खिलाफ कुछ न कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन इन सबका उनके चुनावी करियर पर असर नहीं पड़ता। जहां तक अरविंद केजरीवाल की बात है तो उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा के रूप में देखा जाता था, इसलिए भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना निश्चित रूप से उनकी राजनीतिक छवि पर दाग के रूप में देखा गया।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad