Advertisement

नायडू के बेटे की संपत्ति 5 माह में 23 गुना बढ़ 14 करोड़ से 330 करोड़ हुई

नोटबंदी के बाद देश में अरबपतियों की संख्या में 11 फीसदी की कमी आई है, लेकिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश नारा की संपत्ति 23 गुना बढ़ गई है।
नायडू के बेटे की संपत्ति 5 माह में 23 गुना बढ़ 14 करोड़ से 330 करोड़ हुई

सबसे गौर करने वाली बात यह है कि लोकेश नारा की संपत्ति में पिछले पांच महीने में बढ़ी है। गौर हो कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल आठ नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किया था। जिसको करीब 5 माह हो गए हैं। 

तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव लोकेश नारा ने चुनाव आयोग को हाल ही में हलफनामा दिया है, जिसमें उन्होंने 330 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्योरा दिया है। अक्टूबर 2016 में लोकेश ने खुद के पास 14.5 करोड़ की संपत्ति होने का ब्योरा दिया था।

लोकेश ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसी दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया।

लोकश जल्द ही अपने पिता की कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं। 19 अक्टूबर 2016 को लोकेश ने अपनी 14.5 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की थी। इसमें उन्होंने हेरिटेज फूड्स के 2.52 करोड़ रुपए के शेयर, अन्य कंपनियों में 1.64 करोड़ के शेयर और 93 लाख रुपए की कार का ब्योरा दिया था।

छह मार्च 2017 को लोकेश ने अमरावती में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को दिए हलफनामे में स्वीकार किया है कि उनके पास 330 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें परिवार की ओर से संचालित हेरिटेज फूड्स में 273.84 करोड़ रुपए के शेयर हैं। इसके अलावा 18 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और 38.52 करोड़ रुपए की पुश्तैनी संपत्ति शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 6.35 करोड़ रुपयों की देनदारी घोषित की। यहां गौर करने वाली बात यह है कि हेरिटेज फूड्स ने बीते नवंबर में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को अपनी रिटेल इकाई बेची थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad