सीएम ममता बनर्जी ने आज हो रहे देश के 14वें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि यह अन्याय के खिलाफ वोट है। देश के लिए हम सबसे अनुरोध करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन न करें और लोगों के साथ खड़े हों।
इतना ही नहीं, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सरकार पर पड़ोसी देशों से संबंध खराब करने के साथ-साथ विरोधी दलों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं ममता ने नोटबंदी (डीमोनिटाइजेशन) और जीएसटी को सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।
एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विरोधियों को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम जेल जाना पसंद करेंगे, लेकिन सरकार के आगे कभी अपना सिर नहीं झुकाएंगे। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार की वजह से भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से भारत के संबंध बेहद खराब हो गए हैं। ममता ने कहा कि अब कहां है एनआईए..? कहां है खुफिया एजेंसियां...?
साथ ही, ममता ने केंद्र से पूछा कि देश की सीमाएं क्यों खुली हैं? जमात से संबंधित लोगों को अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। एसएसबी, आईबी, रॉ क्या कर रहा है?
It's vote against injustice. For sake of country we urge everyone to not support BJP & stand beside ppl: WB CM on #PresidentialElection pic.twitter.com/g1cwAhcUtQ
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017
Why are the borders kept open? What is SSB, IB, RAW doing here? People belonging to the Jamaat are being allowed inside: CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/zJ2g1xYNtK
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017
Centre has ruined relationship with Bhutan, Nepal and Bangladesh. We are the worst sufferers. Where is NIA?intelligence agencies?: WB CM pic.twitter.com/RjigMQHYL9
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017
Demonetisation and GST biggest scams. We will not bow down our head, we will be happy to go to jail: Mamata Banerjee, WB CM pic.twitter.com/RVS0ACv0bz
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017