Advertisement

बाघिन अवनि की मौत पर बोले राहुल, देश की महानता की पहचान जानवरों के प्रति व्यवहार से होती है

महाराष्ट्र में शुक्रवार को मारी गई आदमखोर बाघिन ‘अवनि’ की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने...
बाघिन अवनि की मौत पर बोले राहुल, देश की महानता की पहचान जानवरों के प्रति व्यवहार से होती है

महाराष्ट्र में शुक्रवार को मारी गई आदमखोर बाघिन ‘अवनि’ की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक संदेश ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए राहुल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘किसी देश की महानता की पहचान इस बात से की जा सकती है कि वहां जानवरों के प्रति कैसा व्यवहार किया जाता है’।

मेनका गांधी ने महाराष्ट्र सरकार से जाहिर की थी नाराजगी

इससे पहले रविवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी आदमखोर बाघिन अवनि के मारे जाने से भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार से नाराजगी जाहिर की थी। पिछले दो सालों में 13 लोगों की मौत की जिम्मेदार अवनी के मारे जाने को उन्होंने सीधे तौर पर अपराध करार दिया है।

200 लोगों की टीम लगाकर बाघिन अवनि को मारा गया

गौरतलब है कि यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा के वन क्षेत्र में बाघिन अवनि को शुक्रवार देर रात मार दिया गया। उसे आदमखोर घोषित कर दिया गया था क्योंकि उसने 14 लोगों को अपना शिकार बनाया था। उसे खत्म करने के लिए 200 लोगों की टीम लगाई गई थी।

इस सितंबर महीने में हाई कोर्ट ने कहा था कि उसे गोली मारी जा सकती है, जिसके बाद लोगों ने उसे माफी देने की ऑनलाइन कैंपेन #Justice4TigressAvni शुरू किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad