Advertisement

शिमला में बोले राजनाथ, आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में शिमला के पीटरहॉफ में कांग्रेस पर जमकर...
शिमला में बोले राजनाथ, आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में शिमला के पीटरहॉफ में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। नोटबंदी और जीएसटी कड़े आर्थिक कदम हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन शिमला में मंगलवार सुबह पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ स‌िंह ने नोटबंदी को लेकर कहा कि विरोध के लिए अच्छे फैसले का विरोध ठीक नहीं है। अगर भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होती तो विदेशी निवेशक कभी यहां नहीं आते, तथ्य यह है कि विदेशी निवेश बढ़ रहा है।

सिंह का कहना है कि राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार नजर नहीं आ रहा, यह हैरानी की बात है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर करके दिखाएं। उनका कहना था कि एनडीए सरकार में किसी भी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, जबकि यूपीए सरकार का प्रत्येक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त था।

इस दौरान राजनाथ ने कहा कि पाक अपवित्र गतिविधियों में शामिल है, लेकिन हमारे सुरक्षा बलों के बीच समन्वय इतना अच्छा है कि आतंकवादियों को लगातार नि‌ष्क्रिय किया जा रहा है।

Had India's economy not been strong no foreign investor would've come here. Fact is foreign investments are rising: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/hY6YDZ4K3y
— ANI (@ANI) November 7, 2017

Congress is trying to defame the central govt on economic front. Demonetisation & GST are strong economic measures: HM in Shimla pic.twitter.com/zQ1o3dClPR
— ANI (@ANI) November 7, 2017

Pak indulges in unholy practices but co-ordination among our security forces is so good that terrorists are being regularly neutralised: HM pic.twitter.com/hsk3vVvd01
— ANI (@ANI) November 7, 2017

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad