Advertisement

दिग्विजय सिंह ने कहा- ‘पीएम मोदी ने उन नेताओं के साथ क्या किया, जिन्होंने उनका साथ दिया’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कांगेस नेता ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों को अब ये देख लेना चाहिए कि पीएम मोदी ने उन नेताओं के साथ क्या किया है, जिन्होंने गुजरात में उनका साथ दिया था।
दिग्विजय सिंह ने कहा- ‘पीएम मोदी ने उन नेताओं के साथ क्या किया, जिन्होंने उनका साथ दिया’

दरअसल, अपने राजनीतिक बयानों के लिए अकसर खबरों में बने रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज करसे हुए ट्विट किया, ‘लोगों को अब ये देख लेना चाहिए कि पीएम मोदी ने उन नेताओं के साथ क्या किया है जिन्होंने गुजरात में उनका साथ दिया था। कम से कम आप लोगों को यह देख लेना चाहिए कि उन्होंने (पीएम नरेंद्र मोदी) गुजरात के उन नेताओं के साथ क्या किया जिन्होंने उनका साथ दिया था। केशुभाई से लेकर हरेंद्र पांड्या, यह सूची अंतहीन है।

 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">At least you should have seen what he did to Gujarat Leaders who supported him. From Keshu Bhai to Harendra Pandya the list is endless.</p>&mdash; digvijaya singh (@digvijaya_28) <a href="https://twitter.com/digvijaya_28/status/886042714608869385">July 15, 2017</a></blockquote>
<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्विट में बिना किसी का नाम लिए हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं, लेकिन अब यह बयान गुजरात चुनाव के मद्देनजर देखा जा रहा है। पार्टी यहां पर अपने कुनबे को बचाने में जुटी है।

गौरतलब है कि हाल ही में जीएसटी लागू होने के साथ ही उन्होंने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। सिंह के बयानों को लेकर कई बार हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर भी बवाल हुआ है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad