Advertisement

‌बिना कांग्रेस के भी ‌दिल्‍ली में हम सातों सीटों पर जीतेंगे-केजरीवाल

 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आम चुनाव के...
‌बिना कांग्रेस के भी ‌दिल्‍ली में हम सातों सीटों पर जीतेंगे-केजरीवाल

 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आम चुनाव के मद्देनजर गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं को आज तब विराम मिल गया जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कह दिया कि हम उनके (कांग्रेस) बिना ही दिल्ली में लाोकसभा की सातों सीटों पर जीत रहे हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित के उस बयान का हवाला दिया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में किसी के साथ कोई गठबंधन करने नहीं जा रही है।  

केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक लोग चुनाव में पीएम बनाने के लिए वोट देते थे, इस बार लोग दिल्ली को पूर्ण राज्य के लिए वोट देंगे। बीते 70 साल से दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय, शोषण और अपमान हो रहा है। पांच साल में भाजपा और पीएम मोदी ने धोखा दिया है. 

केजरीवाल ने कहा, 'बाबा साहब डा.आंबेडकर ने संविधान में सबका एक वोट बताया था, लेकिन दिल्ली का वोट आधा है, बाकी के पास  पूरा वोट है। दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, नशा बिक्री आम होती जा रही। पुलिस पर केंद्र के नियंत्रण का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी की सुनती नहीं और जोड़ा कि  पुलिस हमारे पास आ जाएगी तो महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। मुख्यमंत्री ने यह तक दावा किया रात 11 बजे भी बेखौफ घूम सकेंगी। दिल्ली पुलिस गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के अंडर में आती है, उनसे कैसे मिलें?'

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, ' दिल्ली केंद्र को डेढ़ लाख करोड़ रुपये इनकम टैक्स देता है, इसके एवज में सिर्फ प्रदेश को सिर्फ 325 करोड़ मिलता है। दिल्ली देश में दूसरा सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाला पदेश है।

रोजगार ‌के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में दो लाख से ज्यादा नौकरियों की जगह खाली है, लेकिन हम वैकेंसी निकाल नहीं सकते। दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगा तो नए रोजगार बढ़ेंगे, नए कॉलेज खुलेंगे और शिक्षा की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली वालों को नौकरी में 85 फीसदी आरक्षण देंगे। अगर पूर्ण राज्य हो तो दिल्ली में इतने स्कूल-कॉलेज खोल देंगे कि किसी को बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अपने कार्य के बारे में कहा कि अड़चनों के बाद भी हमने अपने हिस्से के काम को ज्यादा से ज्यादा अंजाम दिया। दिल्ली सरकार के पास जब पूरी पॉवर ही नही होगी तो कैसे काम चलेगा। कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा, 'मीडिया में कांग्रेस की तरफ से लगातार गठबंधन को लेकर जानकारी आ रही है। जबकि हमारे अंदरूनी सर्वे के मुताबिक पूर्ण राज्य के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ बिना मिले भी हम सातों सीटें जीत रहे हैं।'  मौजूदा भारत-पाक तनाव पर उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद हमने(सर्वे में) पूछा कि भाजपा को फायदा होगा या नुकसान? 56 फीसदी लोगों का मानना है कि नुकसान होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad