Advertisement

जेपी नड्डा ने कहा- एनडीए जेडीयू का स्वाभाविक गठबंधन, लोकसभा में हासिल करेंगे प्रचंड जीत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को असली (नेचुरल) गठबंधन बताते हुए भारतीय...
जेपी नड्डा ने कहा- एनडीए जेडीयू का स्वाभाविक गठबंधन, लोकसभा में हासिल करेंगे प्रचंड जीत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को असली (नेचुरल) गठबंधन बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि उनके साथ गठजोड़ होने से राज्य को फायदा होगा और आगामी लोकसभा चुनाव में एऩडीए प्रचंड विजय हासिल करेगा।

इंडिया  गठबंधन पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "हमने कहा था कि इंडिया गठबंधन एक अपवित्र, अवैज्ञानिक गठबंधन है और यह काम नहीं करेगा। 'अन्याय यात्रा', 'भारत तोड़ो यात्रा' और इंडिया गठबंधन वैचारिक रूप से विफल रहे हैं। इंडिया परिवार और संपत्तियों की रक्षा के लिए बनाया गया गठबंधन भ्रष्ट लोगों का एक समूह है और तुष्टीकरण को बढ़ावा देता है...।"

उन्होंने कहा,‘‘ पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार के साथ हमारे असली गठबंधन को जनादेश दिया था। जब भी हम एक साथ सत्ता में रहे हैं, बिहार को फायदा हुआ है, चाहे वह कानून और व्यवस्था के मामले में हो या आर्थिक विकास के मामले में। बिहार अब फिर से ऐसा करेगा।’’

बीजेपी ने कहा, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब डबल इंजन की सरकार से बिहार लाभान्वित होगा और यहां विकास को गति मिलेगी। यह गठबंधन बिहार में सभी 40 सीट जीतेगा। सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को कहा, "पहले भी हम भाजपा के साथ थे, बीच में कहीं गए थे, अब फिर से साथ आ गए। अब सब दिन साथ रहेंगे।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad