Advertisement

खरगौन हिंसा: 72 मामलों में अब तक 182 लोग पकड़े गए, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में पिछले महीने रामनवमी समारोह के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन...
खरगौन हिंसा: 72 मामलों में अब तक 182 लोग पकड़े गए, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में पिछले महीने रामनवमी समारोह के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
       
खरगोन में अस्थायी रूप से तैनात विशेष सशस्त्र बल कमांडेंट अंकित जायसवाल ने रविवार देर रात संवाददाताओं को बताया कि 10 अप्रैल को हुई हिंसा के सिलसिले में दर्ज 72 मामलों में अब तक 182 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
       
बता दें कि 10 अप्रैल को शहर में रामनवमी समारोह के दौरान पथराव, झड़प और आगजनी हुई थी। जायसवाल ने कहा कि मुख्य आरोपियों में से एक, इकबाल बानी, जिसने कथित तौर पर आनंद नगर इलाके में हिंसा को उकसाया था, और भटवाड़ी इलाके में दंगों के मुख्य आरोपी अफजल को क्रमशः जौरा शहर (रतलाम जिले में) और इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मुख्य आरोपी अर्श उर्फ कैफ को खरगोन जिले के कसरावद कस्बे से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि पिछले महीने हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था और 24 दिन बाद 4 मई की शाम को इसे हटा लिया गया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad