Advertisement

कोरोना मामलों के बीच क्या रोड शो और रैलियों पर लगी पाबंदियां बढ़ेंगी? चुनाव आयोग की अहम बैठक आज

चुनाव आयोग आज यानी शनिवार को पांच चुनावी राज्यों के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिवों और...
कोरोना मामलों के बीच क्या रोड शो और रैलियों  पर लगी पाबंदियां बढ़ेंगी? चुनाव आयोग की अहम बैठक आज

चुनाव आयोग आज यानी शनिवार को पांच चुनावी राज्यों के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेगा। इस बैठक में कोविड की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इन पांच मतदान वाले राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर) से वर्चुअल बैठक में टीकाकरण और कोविड के वर्तमान स्थिति प्रस्तुत करने की उम्मीद है। यह भी कहा जा रहा है कि कोविड की स्थिति की समीक्षा के बाद ही आयोग अभियान, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंधों के बारे में निर्णय करेगा।

इससे पहले यूपी, पंजाब समेत चुनाव वाले 5 राज्‍यों में चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक बढ़ा दी थी। लेकिन कुछ शर्तों में ढील भी दी गई थी। इंडोर मीटिंग 300 लोगों तक की हो सकती है। इससे पहले 15 जनवरी तक रोक थी। राजनीतिक दलों को आगाह किया गया था कि वो कोविड गाइडलाइन का पालन करें। चुनाव आयोग 22 जनवरी को यानी आज फिर स्थिति की समीक्षा करेगा।

Assembly elections: EC to meet Health Secretary tomorrow to take call on poll rallies, roadshows

Read @ANI Story | https://t.co/u1wEJ6AvA3#AssemblyElections pic.twitter.com/sNCdrF6aiA
— ANI Digital (@ani_digital) January 21, 2022

बता दें कि रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध पहली बार 8 जनवरी को चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया था, जब उन्होंने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad