Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों में हो सकती है देरी, इस बार बनाए गए थे ज्यादा मतदान केंद्र

बिहार में एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी है और अंतिम नतीजे मंगलवार देर रात तक आएंगे। कोरोना...
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों में हो सकती है देरी, इस बार बनाए गए थे ज्यादा मतदान केंद्र

बिहार में एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी है और अंतिम नतीजे मंगलवार देर रात तक आएंगे। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण इस बार बिहार चुनाव में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए थे क्योंकि हर केंद्र पर एक से 1500 तक मतदाता ही वोट डाल सकते थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में 65 हज़ार मतदान केंद्र थे जबकि इस बार एक लाख छह हज़ार मतदान केंद्र बने थे। चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर यह जानकारी दी।

उपचुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार संदीप जैन और आशीष कुंद्रा ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि  मतगणना न्यूनतम 19 राउंड में होती है और अधिकतम 51 राउंड में। वैसे औसतन 35 राउंड में मतों की गिनती होती है। अभी तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी और देर रात तक सारे नतीजे आ जाएंगे। इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 72,723 से पहले 1,06,515 हो गई थी।

उन्होंने बताया कि मतगणना 55 स्थानों पर चल रही है। पिछली बार 38 स्थानों पर हुई थी। उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर अभी तक कोई शिकायत या समस्या नहीं आई है। मतों की गिनती सुचारू रूप से हो रही है। कहीं से भी कोई व्यवधान की बात सामने नहीं आयी है। 377 महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad