Advertisement

लोकसभा चुनाव रिजल्ट: दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा आगे, मनोज तिवारी हैट्रिक लगाने की ओर

लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए...
लोकसभा चुनाव रिजल्ट: दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा आगे, मनोज तिवारी हैट्रिक लगाने की ओर

लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। मतगणना के रुझान सामने लगे हैं। इसके साथ ही दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरे भाजपा व आइएनडीआइए (कांग्रेस व आम आदमी पार्टी) के प्रत्याशियों सहित 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पिछले लगातार दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है।

इस बार दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था। ‘आप’ और कांग्रेस ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हैं और दोनों दल दिल्ली में पहली बार गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे थे। इसके तहत ‘आप’ ने चार और कांग्रेस ने तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त

दिल्ली में भाजपा सभी 7 सीटों पर आगे हो गई है। चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल से पिछड़ गए हैं। अन्य सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर ठीकठाक बढ़त बना ली है। नई दिल्ली सीट पर भी बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को पीछे छोड़ बढ़त बना ली है।

सीरियल नंबर

लोकसभा क्षेत्र

राज्य

लीडिंग कैंडिडेट

लीडिंग पार्टी

मार्जिन

1

उत्तर पूर्वी दिल्ली

दिल्ली

मनोज तिवारी

भाजपा

2

चांदनी चौक

दिल्ली

प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा

3

उत्तर पश्चिमी दिल्ली

दिल्ली

योगेंद्र चंदोलिया

भाजपा

4

नई दिल्ली

दिल्ली

बांसुरी स्वराज

भाजपा

5

पूर्वी दिल्ली

दिल्ली

हर्ष मल्होत्रा

भाजपा

6

दक्षिणी दिल्ली

दिल्ली

रामवीर बिधूड़ी

भाजपा

7

पश्चिमी दिल्ली

दिल्ली

कमलजीत सहरावत

भाजपा

 

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, "कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की ये आवाज थी कि ये दिल मांगे मोर और एक बार फिर से मोदी सरकार। ये सत्य होने जा रहा है...पीएम मोदी ने जनता के विश्वास पर चुनाव लड़ा है और विपक्ष ने पाकिस्तानी मंत्री के विश्वास पर चुनाव लड़ा है, पीएम मोदी ने जन नीतियों के बल पर चुनाव लड़ा और राहुल गांधी ने अपने अहंकार पर चुनाव लड़ा है। आज भाजपा परचम लहराएगा और विपक्ष के खेमे में सन्नाटा छा जाएगा।"

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "ये रुझान दिखाता है कि निवर्तमान भूतपूर्व बनने वाले हैं। ये उनकी नैतिक हार और राजनीतिक हार है। राजनीतिक हार और प्रचंड नैतिक हार है... ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपने ही निर्वाचन क्षेत्र से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो बस ट्रेलर हैं।"

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "मुझे जनता से मिले समर्थन पर पूरा भरोसा है...कल मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा, चुनाव आयोग को भी इसमें खुद को शामिल करना चाहिए। उन्हें भी पत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए और बिना किसी दबाव या डर के अपना काम करना चाहिए..."।

भाजपा पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली और भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज जनता द्वारा डाले गए वोटों का परिणाम आएगा। मुझे उम्मीद है कि पिछले 10 सालों में किए गए कामों के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "आतिशी कुछ कहती हैं, (अरविंद) केजरीवाल कुछ कहते हैं और स्वाति मालीवाल कुछ कहती हैं - उन्हें आपस में चर्चा करनी चाहिए कि क्या करना है। उन्होंने 10 साल में दिल्ली को बर्बाद कर दिया। यह झूठे आरोपों के अलावा कुछ नहीं है। यह तो बस ट्रेलर है, आतिशी जेल जाएंगी, राघव चड्ढा भी जेल जाएंगे; यहां तक कि जल बोर्ड घोटाले में सौरभ भारद्वाज भी जेल जाएंगे - ये सभी जेल जाएंगे।"

बता दें कि दिल्ली की सात सीटों में उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट शामिल हैं। बता दें कि यहां अलग-अलग सातों सीटों पर चुनावी मैदान में भाजपा के मनोज तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज, हर्ष मल्होत्रा, रामवीर बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत उम्मीदवार हैं। वहीं, कांग्रेस और 'आप' ने गठबंधन के तहत कन्हैया कुमार, जयप्रकाश अग्रवाल, उदित राज, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार, सहीराम पहलवान और महाबल मिश्रा उम्मीदवार हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad