Advertisement

हैदराबाद नगर निगम चुनाव के फाइनल नतीजे, TRS बनी सबसे बड़ी पार्टी, BJP को मिलीं 48 सीटें और AIMIM को 44

हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने ने 150 वार्ड सदस्यों वाले निगम में 48 सीटें जीत ली हैं। जबकि...
हैदराबाद नगर निगम चुनाव के फाइनल नतीजे, TRS बनी सबसे बड़ी पार्टी, BJP को मिलीं 48 सीटें और AIMIM को 44

हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने ने 150 वार्ड सदस्यों वाले निगम में 48 सीटें जीत ली हैं। जबकि  सत्तारूढ़ टीआरएस नगर निगम पर अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब होता दिख रहा है। इसने 55 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाले एआइएमआइएम ने 44 सीटें जीती हैं। चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और उसे महज दो सीटें मिली हैं।

हैदराबाद निगम के लिए एक दिसंबर को चुनाव हुआ था। इसमें मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। शुक्रवार को आठ बजे मतगणना शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों को गिना गया। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे थी। इस चुनाव में टीआरएस ने सभी डेढ़ सौ और भाजपा ने 149 वार्डो में अपने उनम्मीदवार उतारे थे।

इससे पहले  रूझानों में कांटे की टक्कर रही और बड़ा उलटफेर हुआ है शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही थी लेकिन अब टीआरएस आगे हो गई।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी हैं। पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं।

जीएचएमसी के 150 वार्डों पर एक दिसम्बर को मतदान हुए थे जिनमें एक ओल्ड मार्केट वार्ड के लिए गुरुवार को पुनर्मतदान कराये गये। जीएचएमसी चुनाव में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) , कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी, वामदलोंं तथा अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों समेत कुल 1122 उम्मीदवार थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad