Advertisement

मणिपुर चुनावः कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,, पूर्व CM इबोबी सिंह इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व...
मणिपुर चुनावः कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,, पूर्व CM इबोबी सिंह इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह थौबल को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह को नामबोल से टिकट दिया गया है जहां से वर्तमान में वह विधायक हैं।

थोऊबल सीट इबोबी सिंह की पारंपरिक सीट है। 2017 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने इसी सीट से लड़ा था और जीते थे। उन्होंने इरोम चानू शर्मिला को भारी मतों के अंतर से हराया था। इरोम शर्मिला की इस सीट पर जमानत भी जब्त हो गई थी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह को वांगखेम विधानसभा क्षेत्र और रतन कुमार सिंह को मयांग, इम्फाल से उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बीच में है।  मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। सबसे पहले 27 फरवरी को पहले चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 3 मार्च को 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मणिपुर में अभी बीजेपी की सरकार है। 2017 में कांग्रेस वहां सत्ता से बाहर हो गई थी।

वहीं, शुक्रवार को चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की है। मणिपुर में अब उग्रवादी भी वोट डाल सकेंगे। इसके तहत मणिपुर के वे उग्रवादी ग्रुप इस वोटिंग में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में सूचीबद्ध हैं और जो वर्तमान में विभिन्न नामित शिविरों में रह रहे हैं। इन सभी को अपना वोट पोस्टल बैलट से डालने की अनुमति होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad