Advertisement

यूपी निकाय चुनाव के नतीजों से भाजपा में उत्साह, योगी ने इसे सभी की आंखे खोलने वाला बताया

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा के हाथों बड़ी सफलता लगती दिखाई दे रही है। 16 में से अधिकतर नगर...
यूपी निकाय चुनाव के नतीजों से भाजपा में उत्साह, योगी ने इसे सभी की आंखे खोलने वाला बताया

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा के हाथों बड़ी सफलता लगती दिखाई दे रही है। 16 में से अधिकतर नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमाया है। नगर पालिकाओं में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा है।

जीत के बाद उत्साहित सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के चुनाव सबकी आंखों को खोलने वाला है, जो लोग गुजरात के संदर्भ में बात कर रहे थे उनकी भी आंखे खोलने वाला रहा।

जीत के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निकाय चुनाव में पीएम मोदी के विकास के विजन और अमित शाह की रणनीति की जीत है। योगी ने बोला कि चुनाव के परिणाम हमें और भी जिम्मेदारी दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी शत-प्रतिशत नतीजे लाएगी।

 राजधानी लखनऊ में उत्साह मनाते भाजपा के कार्यकर्ता


वहीं भाजपा की बढ़त पर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, “निकाय चुनाव में भाजपा की राम मंदिर लहर दौड़ रही है, 2019 में आने वाले तूफान का इंतजार कीजिए।” 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad