Advertisement

यूपी की जनता ने दिया विकास के नाम पर वोटः आदित्यनाथ

भाजपा के फायर ब्रांड कहे जाने वाले तेजतर्रार नेता और गोरक्षपीठ के महंथ योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताया।
यूपी की जनता ने दिया विकास के नाम पर वोटः आदित्यनाथ

   

      भाषा के मुताबिक योगी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेतों के बीच संवाददाताओं से कहा, जनता ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को बुरी तरह नकार दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है।

   उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना में 403 सीटों में से अब तक लगभग 300 सीटों पर भाजपा को बढत मिल रही है जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को अब 70 सीटों पर ही बढ़त मिलती दिख रही है।

   प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से विजय हासिल करेगी। सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा।

भाषा 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad