Advertisement

मनीष सिसोदिया और अवध ओझा ने हार स्वीकार्य की, जाने दोनों ने क्या कहा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट जनादेश दिया है।...
मनीष सिसोदिया और अवध ओझा ने हार स्वीकार्य की, जाने दोनों ने क्या कहा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट जनादेश दिया है। रुझानों में, आम आदमी पार्टी (आप) को करारी हार का सामना करना पड़ा है, और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई वरिष्ठ नेता चुनाव हार गए हैं। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया 600 वोटों से पराजित हुए। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए कहा, "हमने पूरी मेहनत की, जनता ने भी समर्थन दिया, लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं आया। मैं विजयी उम्मीदवार को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।"

वहीं, कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराकर पार्टी की साख बचाने में कामयाबी हासिल की। चुनावी मैदान में उतरे चर्चित शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज से हार का सामना करना पड़ा। अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत हार है। मैं खुद को लोगों से जोड़ने में असफल रहा। मैंने एक महीने में जितने लोगों से संपर्क किया, उतने ही वोट मिले। लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा। अगला चुनाव यहीं से लड़ूंगा और कल से ही इसकी तैयारी शुरू कर दूंगा।"

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की संभावना को और मजबूत करते हुए पटपड़गंज से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है, क्योंकि उन्होंने दिल्ली के लोगों को समझाया कि 'आप' सरकार को हटाना क्यों जरूरी है। दिल्ली के मतदाताओं ने उनकी बात सुनी और भाजपा को मौका दिया। मैं अपने नेतृत्व और जनता का आभार व्यक्त करता हूं।"

दिल्ली चुनाव के ये नतीजे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्शा रहे हैं। आम आदमी पार्टी, जो पिछले दो चुनावों में भारी बहुमत से सत्ता में आई थी, इस बार अपनी पकड़ बनाए रखने में असफल रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने इस बार आक्रामक चुनावी रणनीति अपनाई, जिसका लाभ उसे मिला। चुनावी परिणामों ने यह भी दर्शाया कि जनता की प्राथमिकताएं बदली हैं, और अब वे भाजपा के नेतृत्व पर अधिक भरोसा जता रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad