Advertisement

असम पहुंची कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी बोले- "देश की सबसे भ्रष्ट सरकार इसी राज्य में काम कर रही है"

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के असम में प्रवेश करने के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को...
असम पहुंची कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी बोले-

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के असम में प्रवेश करने के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि शायद भारत की "सबसे भ्रष्ट सरकार" इसी राज्य में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की भी जमकर आलोचना की।

शिवसागर जिले के हेलोवेटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, जहां मार्च ने नागालैंड से असम में प्रवेश किया, गांधी ने "नफरत फैलाने और सार्वजनिक धन लूटने" के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और उसके विचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "शायद, भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है। हम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे।" मणिपुर के बारे में बात करते हुए, जहां से मार्च शुरू हुआ, गांधी ने कहा कि पहाड़ी राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है और पिछले साल 3 मई से जातीय हिंसा चल रही है।

उन्होंने कहा, "राज्य विभाजित है और प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा नहीं किया है। नागालैंड में, (नागा राजनीतिक मुद्दे का समाधान लाने के लिए) एक रूपरेखा समझौते पर नौ साल पहले हस्ताक्षर किए गए थे और लोग अब पूछ रहे हैं कि इसका क्या हुआ।" 

भाजपा के इस बयान पर पलटवार करते हुए कि ऐसे मार्चों से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा, गांधी ने कहा कि पिछले साल की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने देश की "राजनीतिक कहानी" बदल दी है। उन्होंने कहा, "भाजपा और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं और एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ लड़वा रहे हैं। उनका एकमात्र काम जनता का पैसा लूटना और देश का शोषण करना है।"

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद के नेतृत्व में 6,713 किलोमीटर लंबा मार्च 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुआ और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगा। यात्रा का असम चरण 25 जनवरी तक जारी रहेगा। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करने वाली है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad